ऑनलाइन खरीददारी सस्ती या महँगी....
ऑनलाइन खरीददारी सस्ती या महँगी....
जरुरी नहीं की ऑनलाइन की गई खरीददारी हमेशा सस्ती या किफायती हो...
जैसा की आप सभी जानते होंगे की आजकल ऑनलाइन का बाज़ार कितना बढ़ चूका है, और बढे भी क्यों न घर बैठे सामान मिल जाता है। वो भी अच्छे कीमत पर लेकिन
ये जरुरी नहीं की आप जो ऑनलाइन सामान खरीदते है। वो आपको सही कीमत पर मिली हो
क्या आपलोग जानते है की बहुत सारे ऐसी भी वस्तुए है, जो आपको ऑनलाइन से सस्ती आपके नजदीकी दुकान पर आपको मिल जाएंगी।
जितनी भी ई कॉमर्स साईट है, उनमे
से लगभग सभी साईटो पर अधिकतर दुकानदार ही सामान बेचते है। साथ ही बहुत सारे सामान
ऐसे भी है जिन्हें सीधे कंपनी के द्वारा या निर्माताओ के द्वारा बेचा जाता है। जो
आपको ऑनलाइन खरीदने पर सस्ते में मिल जाएंगी।
परन्तु, ध्यान देने
वाली बात ये है की अगर आप अपना सामान ऑनलाइन खरीदते है, तो
जो दूकानदार वो सामान बेच रहा होता है, उसे ई कॉमर्स साईट को
भी कमीशन देना होता है। साथ ही सामान को भेजने का खर्च अलग से। ऐसी स्थिथी में अगर
आप सीधे उस दुकानदार से सामान लेते है, तो निश्चित है की
दूकानदार आपको कम कीमत पर देगा क्युकि अब उसे न तो किसी को कमीशन देना है और न ही
कूरियर कंपनी को।
मेरे इस लेख का मुख्य उद्देश्य ये है की अगर आप कोई सामान खरीदना
चाहते है, तो ऑनलाइन के साथ साथ नजदीकी दूकान से भी कीमत पता कर ले ..इस से जरुर
आपके पैसे बचेंगे।
अथवा अगर आप बाज़ार में घूम के अपना कीमती समय
बर्बाद नहीं करना चाहते है, तो एक उपाय और है की आप ऑनलाइन
में सीधे किसी दुकानदार से ख़रीदे क्युकि आजकल बहुत सारे दुकानदारो ने भी अपनी खुद
की साईट बना रखी है।
ये जो कुछ
भी मैंने लिखा है ये सब मेरा खुद का अनुभव् है क्युकि मैंने एक larah
by borosil का एक dinner set ख़रीदा,
मैंने सभी साईट पर देखा कही भी वो चीज़ 3000-3100 से कम में नहीं मिल रही थी लेकिन वही सामान मुझे एक दुकान से 2400 की मिली...धन्यवाद!


Comments
Post a Comment